{"_id":"69dbde63f240c01e410317b7","slug":"technical-fault-at-power-station-half-towns-supply-disrupted-kasganj-news-c-175-1-kas1003-146099-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बिजली घर पर तकनीकी खामी, आधे कस्बे की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बिजली घर पर तकनीकी खामी, आधे कस्बे की आपूर्ति ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजडुंडवारा। सुजावलपुर स्थित बिजली घर पर रविवार को तकनीकी खामी आ गई। इसके कारण आधे कस्बे की विद्युत आपूर्ति ठप रही। 33 केवी की मुख्य केबल में खराबी आने से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी।
रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे अचानक बिजली केबल खराब हो गई। इससे कस्बे के एक बड़े हिस्से में कामकाज प्रभावित हुआ। पारा चढ़ने के साथ ही घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए। इससे नागरिकों की परेशानी और अधिक बढ़ गई।
केबल खराब होने की सूचना मिलते ही अवर अभियंता के निर्देश पर विद्युत कर्मियों की टीम तत्काल मरम्मत में जुट गई। विद्युत विभाग ने लगभग साढ़े पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खराब केबल दुरुस्त कर दी।
विज्ञापन
शाम करीब 4 बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू होने पर नगरवासियों ने राहत की सांस ली। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अत्यधिक लोड या तकनीकी कारणों से केबल में खराबी आई थी और इसे अब पूरी तरह ठीक कर दिया गया है।