फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Tantric ritual items found on young man's funeral pyre; uproar ensues.

Kasganj News: युवक की चिता की राख पर मिला तंत्र-विद्या का सामान, हंगामा

Sun, 11 Oct 2026 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Tantric ritual items found on young man's funeral pyre; uproar ensues.
फोटो60गांव गूदरागंज में मृतक की चिता के पास बिखरे कपडे व तंत्र विद्या के सामान को देखता पुलिस
सहावर। गांव गूदरागंज में सांप के डसने से मृत युवक के अंतिम संस्कार के अगले दिन श्मशान घाट पर एक नया विवाद खड़ा हो गया। रविवार सुबह युवक की चिता की राख पर अंडे, नए कपड़े और तंत्र-विद्या से जुड़ी संदिग्ध सामग्री मिलने पर परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

गांव निवासी 28 वर्षीय रुकुम सिंह पुत्र केहरी सिंह बृहस्पतिवार को खेत पर काम करते समय सांप के डसने से गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया था, जिसके बाद देर शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह जब ग्रामीण श्मशान पहुंचे तो उन्होंने चिता की राख पर तंत्र-विद्या से जुड़ी सामग्रियां देखीं। मृतक के भाई राम खिलाड़ी ने इसे देखकर भाई की सामान्य मौत पर संदेह जताते हुए तंत्र-विद्या से हत्या का आरोप लगाया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
युवक की मौत सांप के काटने से हुई थी और शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने परिजन को समझाया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, ग्रामीणों को अंधविश्वास से दूर रहने की हिदायत दी गई। - दुर्गेश कुमार मिश्र, सीओ सहावर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed