फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Surendra became the district president of the Safai Karamchari Sangh for the 6th time.

Kasganj News: सुरेंद्र 6वीं बार बने सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष

Sun, 28 Dec 2025 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 28 Dec 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Surendra became the district president of the Safai Karamchari Sangh for the 6th time.
फोटो19सहावर विकास खंड में पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के चुने गए पदा​धिकारी।स्रोत: - फोटो : संवाद
सहावर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की जिला शाखा का द्विवार्षिक चुनाव और अधिवेशन रविवार को हुआ।
विज्ञापन

प्रांतीय अध्यक्ष बसंत लाल और महामंत्री रामेंद्र कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में हुए इस चुनाव में सभी पांचों प्रमुख पदों पर पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

चुनाव अधिकारी और बदायूं के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह की देखरेख में सुबह 10 बजे नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई।
दोपहर 12 बजे के बाद चुनाव अधिकारी ने एकल नामांकन होने के चलते सुरेंद्र सिंह को जिलाध्यक्ष, सुखबीर सिंह को जिला महामंत्री, ओमवीर सिंह को जिला कोषाध्यक्ष, रंजीत कुमार को जिला संगठन मंत्री और कमल सिंह को जिला संप्रेक्षक पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। संगठन की मजबूती की ली शपथ : निर्वाचन के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती, एकता और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। चुनाव अधिकारी लाल बहादुर सिंह ने कहा कि निर्विरोध चुनाव संगठन की एकजुटता का प्रतीक है। इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी लल्लू सिंह, प्रमोद कुमार प्रजापति और मंडल अध्यक्ष नदीम अख्तर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed