{"_id":"6983b25c057c4770330a4343","slug":"students-and-parents-were-made-aware-of-important-issues-at-the-education-forum-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-143051-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: शिक्षा चौपाल में विद्यार्थियों और अभिभावकों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: शिक्षा चौपाल में विद्यार्थियों और अभिभावकों को किया जागरूक
Thu, 05 Feb 2026 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। न्याय पंचायत सलेमपुर बीबी के कंपोजिट विद्यालय में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में विजयी बच्चों का सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे के माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। एसआरजी जितेंद्र सिंह ने शिक्षक और अभिभावक की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस दाैरान उन्होंने कहा कि बच्चों को संस्कारवान बनाने में अध्यापक के साथ ही अभिभावकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है।
रोहिताश ने स्कूल में आईसीटी, स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी और दीक्षा ऐप की जानकारी दी। एआरपी मयूरेश दुबे ने डीबीटी योजना, शैलेंद्र प्रताप सिंह ने निपुण भारत मिशन और सुमित कुमार ने शिक्षण-अधिगम सामग्री के महत्व पर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन दिलीप ने किया।
विज्ञापन
नोडल शिक्षक संकुल सुधीर कुमार, प्रथम संस्था के मंडल कॉर्डिनेटर संदीप तिवारी, जिला कॉर्डिनेटर रंजना चौधरी आदि मौजूद रहीं।