फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Student on way to school hit by car; dies during treatment.

Kasganj News: स्कूल जा रहे छात्र को कार मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

Wed, 02 Sep 2026 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Student on way to school hit by car; dies during treatment.
फोटो05मृतक छात्र छोटेलाल का फाइल फोटो।
कासगंज। सोरोंजी में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। सुबह पैदल स्कूल जा रहे 10वीं के छात्र छोटेलाल (16) को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब 7:40 बजे सोरोंजी के गांव होडलपुर निवासी छोटेलाल पुत्र शेर सिंह पैदल स्कूल जा रहा था। तभी बदरिया बाईपास के पास कासगंज की ओर से आ रही अनियंत्रित कार ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर परिजन पहुंचे और उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजन उसे पहले अलीगढ़ और फिर बरेली ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई और बरेली ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मां मीरा देवी का बुरा हाल है। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजन की तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------

सेना में भर्ती होना चाहता था छोटेलाल
छोटेलाल भागीरथी इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था और पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहता था। प्रधानाचार्य पवन उपाध्याय ने बताया कि वह बेहद पढ़ाई में होशियार, मेहनती और अनुशासित था। उसकी आंखों में सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का स्पष्ट जज्बा था। उसकी आकस्मिक मौत से शिक्षकों, साथियों और पूरे गांव में शोक की गहरी लहर दौड़ गई है। छोटेलाल परिवार में चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसकी दो बड़ी बहन संगीता और नीरज और बड़ा भाई मोहित हैं। पिता मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed