{"_id":"69d2a03fb14696dfa50b20e3","slug":"sports-talent-will-get-a-platform-regular-practice-with-coaches-in-the-stadium-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-145737-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: खेल प्रतिभा को मिलेगा मंच, स्टेडियम में प्रशिक्षकों के साथ नियमित अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: खेल प्रतिभा को मिलेगा मंच, स्टेडियम में प्रशिक्षकों के साथ नियमित अभ्यास
Sun, 05 Apr 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
फोटो17सोरोंजी स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम । संवाद
कासगंज। जिले के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से स्पोर्ट्स स्टेडियम सोरों में अब प्रशिक्षकों की देखरेख में नियमित अभ्यास की व्यवस्था शुरू की गई है। इससे युवा खिलाड़ी अपनी खेल क्षमता को बेहतर ढंग से विकसित कर नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकेंगे
उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिल रहा है। स्टेडियम में विभिन्न खेलों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक खिलाड़ी पंजीकरण कराकर नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।
स्टेडियम में कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, कुश्ती, हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट और वॉलीबाल जैसे लोकप्रिय खेलों में अभ्यास की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। खिलाड़ियों को अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सुबह और शाम दोनों समय अभ्यास का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
खेल विभाग की इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है। इससे न केवल खिलाड़ियों की प्रतिभा में निखार आएगा, बल्कि वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकेंगे। उप क्रीड़ा अधिकारी ने खिलाड़ियों से इसका लाभ उठाने के लिए कहा है।