फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   SP workers take to the streets to protest the lathi-charge on students; demand Education Minister's resignation.

Kasganj News: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरे सपाई, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Thu, 23 Jul 2026 11:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
SP workers take to the streets to protest the lathi-charge on students; demand Education Minister's resignation.
फोटो26दिल्ली जंतर मंतर पर छात्र-छात्राओं पर लाठी चार्ज के विरोध में कासगंज में सोरों गेट आंबे
कासगंज। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी पार्टी (सपा) ने बृहस्पतिवार को कासगंज में जोरदार प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क में धरना देकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन के दाैरान जब सपा कार्यकर्ता सोरों गेट से होते हुए मुख्य बाजार की ओर बढ़ने लगे, तो पहले से तैनात पुलिस बल ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और सपा कार्यकर्ताओं के बीच काफी नोंकझोंक हुई। पुलिस ने सपाइयों को बाजार में जाने से रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड लांघकर जबरन कुछ दूरी तक आगे निकल गए।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने कहा कि केंद्र सरकार पूरी तरह निरंकुश और तानाशाही के रास्ते पर चल रही है। नीट पेपर लीक और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर युवा लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार अपनी हठधर्मिता छोड़ने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों पर लाठियां चलाना बेहद शर्मनाक है और सपा युवाओं के इस आंदोलन में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ेगी। वरिष्ठ नेता प्रवेंद्र राणा और जिला महासचिव विनय कुशवाहा ने भी आक्रोश जताते हुए कहा कि नीट धांधली पर सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने शिक्षा मंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांगा।
---------------------
ड्रोन से निगरानी, अलर्ट मोड पर रहा प्रशासन
प्रदर्शन को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम एसएन त्रिपाठी, सीओ आंचल चौहान भारी पुलिस और पीएसी बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। सदर कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश सिंह ने पूरे प्रदर्शन की ड्रोन से निगरानी कराई। प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया।

--------------
यह रहे मौजूद
इस दौरान अविनाश राजपूत, विधानसभा अध्यक्ष विनोद बघेल, सोनू भंडारी, रवि यादव, अखिलेश, आशीष यादव, जगतप्रताप, कैलाश यादव, नगर अध्यक्ष चाहत मियां, उमेश चंद्र, डॉ. मनोज राजपूत, रीना वर्मा, अनु यादव, कुसमा देवी, सोरन सिंह बघेल, अशरफ अली कुरैशी और अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष सुशांत सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed