फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   some people abducted teenager who went to market from home In Kasganj police is looking for her

Kasganj: बाजार गई किशोरी को कुछ लोगों ने किया अगवा, पिता की तहरीर पर पांच नामजद, पुलिस कर रही तलाश

Wed, 01 Mar 2023 08:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 01 Mar 2023 08:47 PM IST
सार

कासगंज में कुछ लोग बाजार से किशोरी को अगवा कर ले गए। खबर सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

 

विज्ञापन
some people abducted teenager who went to market from home In Kasganj police is looking for her
अपहरण की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से बाजार गई एक किशोरी को कुछ लोग अगवा कर ले गए। घरवालों को जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। पिता ने थाने पहुंचकर पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों का तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


मामला सोरोंजी क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक किशोरी 26 फरवरी को अपने घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली। इसके बाद वह देर शाम तक घर नहीं लौटी। इससे परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने किशोरी की तलाश रिश्तेदारी, सहेलियों आदि के यहां भी की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा सका। 
विज्ञापन

पांच नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

तलाश करने के दौरान पिता को जानकारी हुई कि किशोरी को किशनपाल, सत्यपाल, गोपाल, कमला व चांदनी अगवा कर ले गए हैं। पिता ने मामले की जानकारी थाना पहुंचकर पुलिस को दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस युवती की तलाश में जुटी

एसपी सौरभ दीक्षित ने मामले में सोरों थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा को किशोरी की बरामदगी के निर्देश दिए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि सर्विलांस की मदद से किशोरी को बरामद करने में पुलिस जुटी है। शीघ्र ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed