फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Small fry are being framed in the Ram Mandir theft case: Bhati

राम मंदिर चोरी प्रकरण में छोटी मछलियों को फंसाया जा रहा : भाटी

Sat, 27 Jun 2026 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 27 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने शुक्रवार को राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में योगी सरकार पर निशाना साधा। कहा कि राम मंदिर में सीधे डकैती डाली गई है। जिन बड़े लोगों ने धन लूटा है, उन्हें बचाया जा रहा है। वहीं, छोटी मछलियाें को फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन


सपा प्रवक्ता शुक्रवार को कासगंज विधानसभा की सेक्टर समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए आए थे। इस दौरान उन्होंने पीडीए आरक्षण घोटाले का मुद्दा उठाते हुए पार्टी की ऑडिट रिपोर्ट जारी की। उन्होंने कहा कि सपा 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है। इसे लेकर फिल्म अभिनेता लोधी राकेश राजपूत ने सेक्टर प्रभारियों की समीक्षा की। उन्हें पार्टी के मुद्दों से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पीडीए समाज यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक के साथ हर कार्य में भेदभाव कर रही है। पीडीए समाज के वोट काटे जा रहे हैं। दूसरी तरफ राम मंदिर में सीधे डकैती पड़ गई। उसमें बड़े लोग जिन्होंने धन लूटा है, उन्हें बचाया जा रहा है। वहीं, छोटी मछलियों को फंसाया जा रहा है। चढ़ावा चोरी के 25 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसमें भी असली जिम्मेदारों को बचाने की कोशिश की जा रही है। ड्राइवर, चौकीदार और अन्य कर्मचारियों को फंसाकर मामले को रफा-दफा किया जा रहा है। 25 दिन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और साक्ष्य मिटाने को लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो लोग सबूत दे रहे हैं और शिकायत कर रहे हैं। उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। जांच के लिए एसआईटी बनाई जा रही है। इसका मतलब है कि इसमें सरकार की मिली भगत है।

उन्होंने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर दर्ज हुई प्राथमिकी पर कहा कि सनातन हमेशा से है और हमेशा रहेगा। जब भाजपा सरकार में सनातन धर्म के सबसे उच्च पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की फर्जी प्राथमिकी दर्ज हो रही है तो यह सरकार किसकी सगी है?

समीक्षा बैठक के दौरान सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव, पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव, नगर अध्यक्ष चाहत मियां, वीरपाल सिंह, दिनेश यादव, केहरपाल सिंह लोधी, रामरतन सिंह, कुसुमा देवी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

------------------------
फोटो-45
सपा प्रवक्ता का किया स्वागत
कासगंज। सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी शुक्रवार दोपहर ढोलना में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अविनाश सिंह के आवास पर उनके गांव हरसिंहपुर सिरोली पहुंचे। जहां अविनाश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सपा प्रवक्ता ने कहा कि कार्यकर्ता लोगों के बीच पहुंचकर पार्टी की नीतियों के बारे में बताएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed