{"_id":"6aa19d2965b92f558f09a8fe","slug":"six-month-old-infant-dies-in-collision-between-two-motorcycles-kasganj-news-c-175-1-agr1054-153560-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बाइकों की भिड़ंत में छह माह के मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बाइकों की भिड़ंत में छह माह के मासूम की मौत
Wed, 09 Sep 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
फोटो38:मृतक मासूम बालक सारिक का फाइल फोटो।
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में नगला तरसी और नगरिया के बीच मंगलवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति का छह माह के मासूम बेटे की मौत हो गई। हादसे में बच्चे के माता-पिता भी घायल हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कादरगंज पुख्ता निवासी शान मोहम्मद ने बताया कि मंगलवार शाम वह अपनी पत्नी नसीव बानों व छह माह के बेटे सारिक खान को लेकर सहावर से दवा लेकर बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। गांव से एक किलोमीटर पहले नगला तरसी और नगरिया के मध्य सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक गिरने से छह माह का सारिक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को गंजडुंडवारा सीएचसी पर ले जाया गया। जहां से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल पर डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों बाइकों को अपने कब्जे में ले लिया है। पटियाली सीओ अमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।