फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Sister's murderer, carrying a reward of 15,000 rupees, arrested

Kasganj News: बहन का हत्यारोपी, 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Mon, 13 Apr 2026 11:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Sister's murderer, carrying a reward of 15,000 rupees, arrested
फोटो 57 कासगंज पुलिस की गिरफ् में आया बहन की हत्या के प्रयास का आरोपी प्रियांशु। स्रोत: पुलिस म
ढोलना। पुलिस ने दो साल पहले बहन को गोली मारकर हजारा नहर में धक्का देने के आरोपी को रविवार देर रात गौतमबुद्ध नगर से गिरफ्तार कर लिया। उस पर एसपी ने 15,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज था।
विज्ञापन


ढोलना थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि जिला गौतमबुद्ध नगर में सोरखा, सेक्टर 115 निवासी प्रियांशु उर्फ गोलू अपनी बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज था। इसके चलते 4 मार्च 2024 को उसने अपने दो दोस्तों नितिन और पवन के साथ मिलकर बहन की हत्या की साजिश रची। वह बहन को बहला-फुसलाकर कासगंज की हजारा नहर लेकर आया था, जहां तीनों ने मिलकर उसे गोली मार दी थी, फिर उसे मरा समझकर नहर में धक्का दे दिया था।
विज्ञापन

छाती में गोली लगने और नहर में फेंके जाने के बावजूद वह किसी तरह घायल अवस्था में बाहर निकलने में कामयाब रही थी। लहूलुहान हालत में उसने थाना ढोलना पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई थी। पुलिस ने तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। मामले में आरोपी प्रियांशु समेत उसके दोस्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी नितिन और पवन को पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। लेकिन मुख्य आरोपी प्रियांशु उर्फ गोलू लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। उसके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी हुए थे। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम भी रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर आंचल चौहान के नेतृत्व में ढोलना थाना की पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। रविवार की देर रात सूचना पर पुलिस टीम ने गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर 115 में छापा मारकर आरोपी प्रियांशु को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

------------------
वर्जन
बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज होकर उसकी हत्या का प्रयास करने के आरोपी भाई को पुलिस ने गौतमबुद्ध नगर से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। -ओपी सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed