{"_id":"6a08b9b3d0da9671dd0e9267","slug":"shani-janmotsav-celebrated-with-pomp-devotees-danced-to-the-hymns-kasganj-news-c-175-1-kas1009-147775-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: धूमधाम से मनाया गया शनि जन्मोत्सव, भजनों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: धूमधाम से मनाया गया शनि जन्मोत्सव, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
Sun, 17 May 2026 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sun, 17 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
सहावर। कस्बा के गंजडुंडवारा रोड स्थित माता गंगा देवी धाम परिसर में शनि जयंती बड़े धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
सुबह मंदिर परिसर में महंत रविकांत शास्त्री के सानिध्य में मुख्य अनुष्ठान और महाआरती विधिपूर्वक संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने भगवान शनिदेव की परिक्रमा की, तेल और नीले फूल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी को प्रसाद वितरित किया गया। भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं के लिए शीतल शरबत की व्यवस्था भी की गई। रात्रि में मंदिर प्रांगण में भव्य भजन संध्या हुई। देर रात तक पूरे धाम में जय शनिदेव के जयकारों की गूंज सुनाई देती रही। इस मौके पर रामबाबू वार्ष्णेय, राकेश, बाबू वार्ष्णेय, दिनेश, मुकेश, राजीव वार्ष्णेय सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद