फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Shahbaz was in contact with several other people, ATS is trying to identify them

Kasganj News: शहबाज कई और लोगों के संपर्क में था, एटीएस पहचान में जुटी

Thu, 04 Jun 2026 10:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े सुन्नगढ़ी के गांव किलाैनी निवासी शहबाज सिद्दीकी से एटीएस के बाद एनआईए ने भी पूछताछ कर ली है। अब एटीएस शहबाज से जुड़े अन्य लोगों की जांच में जुटी हुई है। जांच एजेंसी के अनुसार, शहबाज कई और लोगों के संपर्क में था, जिनकी पहचान होने के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी। अब एजेंसी आगे की जांच के लिए शहबाज को महाराष्ट्र ले जा सकती है।
विज्ञापन

अब तक जांच में शहबाज के जैश-ए-मोहम्मद के हैंडलर मोहम्मद उमर संपर्क में होने की बात सामने आई है। इसके अलावा पता चला कि वह उससे इंटरनेट काॅल और मैसेज के माध्यम से बात करता था। उसके पास से मिले फोन में जैश के आतंकियों से बातचीत की रिकॉर्डिंग और चैट मिली है।
विज्ञापन

एटीएस ने मूलरूप से किलाैनी के रहने वाले शहबाज सिद्दीकी को 18 मई को गिरफ्तार किया था। इसके बाद एटीएस ने उसे चार दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इस दौरान उसने भारत में फिदायीन हमले की तैयारी करने जैसे कई खुलासे किए। हैंडलर की ओर से उसे भड़काऊ वीडियो भी भेजे गए थे। ठीक समय पर पूरी जानकारी देने को कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहबाज पिछले पांच सालों से पुणे में अपने मामा के साथ रहकर शीशा लगाने का काम कर रहा था। मामले में एसपी ओपी सिंह का कहना है कि एटीएस की ओर से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed