फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Seed sellers are required to register.

Kasganj News: बीज विक्रेताओं को पंजीकरण कराना जरूरी

Thu, 30 Jul 2026 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने और बीज कारोबार पर निगरानी मजबूत करने के लिए कृषि विभाग ने डिजिटल व्यवस्था को अनिवार्य कर दिया है। अब जिले के बीज विक्रेताओं को साथी पोर्टल पर पंजीकरण कराकर ही कारोबार जारी रखना होगा। जिले में 857 लाइसेंसधारकों में सिर्फ 84 विक्रेता पोर्टल से जुड़े हैं।
विज्ञापन

31 जुलाई के बाद इन पर कार्रवाई की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि जिले के सभी बीज विक्रेता, डीलर और डिस्ट्रीब्यूटर्स को 31 जुलाई तक साथी पोर्टल पर पंजीकरण पूरा करना अनिवार्य है। इसके बाद भी जो लाइसेंसधारक पोर्टल से नहीं जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में बीज बिक्री के लिए कुल 857 लाइसेंसधारक पंजीकृत हैं, लेकिन अब तक केवल 84 विक्रेताओं ने ही साथी पोर्टल पर ऑनबोर्ड होकर काम शुरू किया है। बड़ी संख्या में विक्रेताओं का पंजीकरण अभी लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि किसी विक्रेता को पोर्टल पर पंजीकरण, आईडी-पासवर्ड प्राप्त करने या तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो वह जिला कृषि अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकता है। विभाग की ओर से आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed