फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Second semester examinations of council schools from today

Kasganj News: परिषदीय स्कूलों की द्वितीय सत्र परीक्षाएं आज से

Fri, 23 Jan 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 23 Jan 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Second semester examinations of council schools from today
फोटो06जिला बेसिक ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय । संवाद
कासगंज। जिले के परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में द्वितीय सत्र की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो रही हैं। कक्षा पहली से आठवीं तक के करीब 1.26 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने परीक्षा की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 1263 परिषदीय विद्यालय हैं। परीक्षाएं 30 जनवरी तक दो पालियों सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे और दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे में कराई जाएंगी। इनका संचालन विद्यालय स्तर पर शिक्षकों की निगरानी में किया जाएगा। परीक्षा प्रारूप के अनुसार, कक्षा एक में सभी विषयों की लिखित परीक्षा होगी। कक्षा दूसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों की लिखित के साथ-साथ मौखिक परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी। इनके अलावा कक्षा छठीं से आठवीं तक सभी विषयों की लिखित परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि द्वितीय सत्र की परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाए रखने के साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed