फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   SDM expressed displeasure over the dirt found at Ayushman Center

Kasganj News: आयुष्मान केंद्र पर मिली गंदगी एसडीएम ने जताई नाराजगी

Wed, 08 Apr 2026 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
पटियाली। क्षेत्र की ग्राम पंचायत नरदौली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान केंद्र का बुधवार को एसडीएम और तहसीलदार ने निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र पर साफ-सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने पर एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने आयुष्मान केंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों को अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम प्रदीप कुमार विमल, तहसीलदार रामनयन सिंह और नायब तहसीलदार मुकेश ने केंद्र के रख-रखाव का मूल्यांकन किया। एसडीएम ने कहा कि आयुष्मान कार्ड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त किया जाता है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान 45 ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। एसडीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवाओं की उपलब्धता भी जांची। इस मौके पर ग्राम प्रधान कुंती देवी, अभनीस गुप्ता, दीपक चौहान, डॉ. रजत यादव, डॉ. मोहित, डॉ. फैजल और डॉ. मनु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed