फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Science students will visit the industrial institutions of Gautam Buddha Nagar.

Kasganj News: विज्ञान वर्ग के बच्चे गौतमबुद्ध नगर के औद्योगिक संस्थानों का करेंगे भ्रमण

Wed, 11 Mar 2026 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 11 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिला विज्ञान क्लब ने विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के लिए गौतमबुद्ध नगर के औद्योगिक संस्थानों का नि:शुल्क शैक्षिक भ्रमण आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसमें 100 मेधावी विद्यार्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा, जहां वे विभिन्न फैक्ट्रियों और शोध प्रयोगशालाओं की गतिविधियों को समझकर अपनी रुचि और नवाचार की क्षमता बढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन

समन्वयक जिला विज्ञान क्लब, डा. जयंत कुमार गुप्ता ने बताया कि विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी विभाग उत्तर प्रदेश के निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत वैज्ञानिक शोध प्रयोगशाला और औद्योगिक संस्थानों का भ्रमण तथा वैज्ञानिक व्याख्यान भी होंगे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को गौतमबुद्ध नगर स्थित रोबोटिक्स, रेफ्रिजरेटर इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य फैक्ट्रियों का भ्रमण कराया जाएगा। विशेषज्ञ बच्चों को संस्थानों की गतिविधियों के बारे में विशेष जानकारियां देंगे, जबकि एस्कॉर्ट शिक्षक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। भ्रमण के लिए कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल ने सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विद्यालयों से विद्यार्थियों की सूची 14 मार्च तक जिला विज्ञान क्लब कार्यालय में जमा कराएं। भ्रमण के लिए बच्चे श्रीगणेश इंटर कालेज से 17 मार्च को सुबह 6 बजे बस द्वारा रवाना होंगे।

रिपोर्ट मनोज माहेश्वरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed