{"_id":"6944296750e18ef0890d4821","slug":"schools-in-kasganj-to-remain-closed-for-two-days-due-to-cold-weather-district-magistrate-issues-advisory-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर का प्रकोप: स्कूलों में दो दिन का अवकाश, ठंड से बचाव के लिए डीएम ने जारी की एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर का प्रकोप: स्कूलों में दो दिन का अवकाश, ठंड से बचाव के लिए डीएम ने जारी की एडवाइजरी
Thu, 18 Dec 2025 09:48 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 18 Dec 2025 09:48 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में ठंड के चलते दो दिनों के लिए स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। साथ ही जिलाधिकारी की ओर से शीतलहर से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।
विज्ञापन
School Closed tomorrow
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज में जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए नागरिकों को सुरक्षित रहने के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने ठंड के मौसम में क्या करना चाहिए और किन बातों से बचना चाहिए, इसके बारे में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि कोयले की अंगीठी, मिट्टी तेल का चूल्हा, हीटर या ब्लोवर का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें और कमरे में वेंटिलेशन बनाए रखें, ताकि जहरीला धुआं जमा न हो। सिगड़ी, अलाव या अंगीठी को सोते समय बुझा दें और बंद स्थान पर कभी भी जलाने से बचें। उन्होंने नागरिकों से गीले कपड़े तुरंत बदलने और शरीर को सुखा रखने का निर्देश दिया। ठंड के दिनों में कई स्तरों वाले गर्म कपड़े जैसे ऊनी कपड़े, स्वेटर, टोपी, मफलर पहनने की सलाह दी गई है। यदि ऊनी कपड़े उपलब्ध न हों, तो दो-तीन कपड़े एक के ऊपर पहनकर ठंड से बचा जा सकता है।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से छोटे बच्चों और बुजुर्गों को अधिक से अधिक घर के अंदर रहने की सलाह दी। शरीर की ऊष्मा बनाए रखने के लिए पोषक आहार और गर्म पेय पदार्थ लेने की भी हिदायत दी। धूप निकलने पर उसका लाभ उठाने से ठंड के प्रभाव से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हाइपोथर्मिया और शीतदंश के लक्षणों जैसे अत्यधिक ठिठुरन, सुस्ती, थकान, हाथ-पैरों का सुन्न पड़ना, कान-नाक पर सफेद या पीले धब्बे होने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल से संपर्क करें। अपने आस-पास के अकेले रहने वाले बुजुर्गों की जानकारी रखें और किसी भी आपात स्थिति में नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें। ठंड के मौसम में पालतु पशुओं और पक्षियों के बाड़े को ऊष्मा रोधी बनाकर रखें, लेकिन पर्याप्त वेंटिलेशन के लिए खुला स्थान भी रखें।
ठंड के चलते दो दिन विद्यालय रहेंगे बंद
ठंड के मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने जिले के कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में दो दिन का अवकाश घोषित किया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक विद्यालयों में उपस्थित होकर विभागीय एवं प्रशासकीय दायित्वों का निर्वाहन करेंगे।