फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   school bus conductor taking girl student for ride In Kasganj Bajrang Dal workers caught and handed police

UP: स्कूल बस का कंडक्टर छात्रा को घुमा रहा था, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पकड़कर किया पुलिस के सुपुर्द

Sat, 18 Nov 2023 10:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 Nov 2023 10:07 PM IST
सार

कासगंज में स्कूल बस का कंडक्टर छात्रा को घुमा रहा था। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। 

विज्ञापन
school bus conductor taking girl student for ride In Kasganj Bajrang Dal workers caught and handed police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक स्कूल की बस में तैनात गैर समुदाय का कंडक्टर स्कूल की छात्रा को घुमा रहा था। इसे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। उन्होंने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


बताते चलें कि कक्षा नौ की छात्रा स्कूल बस से स्कूल जाती है। उस बस के कंडक्टर समीर से उसकी जान पहचान बढ़ गई। दोनों के बीच धीरे-धीरे प्रेम प्रसंग हो गया। आठ माह से दोनों एक-दूसरे के नजदीक आ गए। वह एक-दूसरे से मिलने लगे। युवक ने तीन माह पहले स्कूल से नौकरी छोड़ दी। लेकिन, दोनों के मिलने का सिलसिला बंद नहीं हुआ। शनिवार को कंडक्टर ने छात्रा को मिलने के लिए बुलाया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- वृंदावन: पीएम मोदी पहली बार करेंगे बांकेबिहारी के दर्शन, देव उत्थान एकादशी पर लाखों भक्त लगाएंगे परिक्रमा
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा घर में बहाना बनाकर उससे मिलने पहुंची। दोनों रेलवे कॉलोनी के रनिंग रूम क्षेत्र में खडे़ होकर बातचीत कर रहे थे। इसकी सूचना बजरंगदल कार्यकर्ताओं को मिल गई। बजरंगदल के जिला संयोजक अमरीश वशिष्ठ टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने युवक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस छात्रा व युवक को थाने ले आई। छात्रा के परिजन को भी बुलाया गया। हालांकि अभी तक मामले में तहरीर नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ेंः- UP: परिजन बोले बेटी ने सुसाइड किया... रिपोर्ट कह रही दूर से मारी गई गोली, अब इस बात पर गहराया पुलिस का शक

सीओ सदर अजीत सिंह चौहान ने बताया कि छात्रा का स्कूल बस कंडक्टर के साथ घूमते पकड़े जाने का मामला सामने आया है। अभी इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed