फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Sanitation worker suspended on charges of assaulting ADO Panchayat.

Kasganj News: एडीओ पंचायत से मारपीट के आरोप में सफाईकर्मी निलंबित

Thu, 02 Jul 2026 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 02 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर विकास खंड कार्यालय में एडीओ पंचायत के साथ मारपीट और अभद्रता के मामले में ग्राम पंचायत थरा चीतरा में तैनात सफाईकर्मी सुखवीर सिंह को जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश चौरसिया ने निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि में सुखवीर को विकास भवन डीपीआरओ कार्यालय से संबद्ध किया है।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत चंद्रभान सिंह की ओर से अमांपुर थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, ग्राम पंचायत थरा चीतरा में तैनात सफाईकर्मी सुखवीर सिंह के खिलाफ ग्रामीणों ने काम में लापरवाही की शिकायतें की थी। एडीओ पंचायत ने आरोपी कर्मी को गांव में नियमित सफाई कार्य करने के निर्देश दिए गए थे। उनका आरोप है कि मंगलवार सुबह करीब 11:15 बजे सफाईकर्मी विकास खंड कार्यालय पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए एडीओ पंचायत से मारपीट कर दी। मामले में उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की। इसके साथ उन्होंने घटना के बारे में खंड विकास अधिकारी कुलदीप सिंह और जिला पंचायत राज अधिकारी को जानकारी दी। जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश चौरसिया ने बताया कि एडीओ पंचायत के साथ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में आरोपी सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया है। उन्होंने सफाई कर्मी को डीपीआरओ कार्यालय, विकास भवन पर संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed