फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Saffron Yatra was taken out with enthusiasm

Kasganj News: रोडवेज बस स्टैंड पर खराब पड़े हैं वाटर कूलर

Thu, 05 Feb 2026 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 05 Feb 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Saffron Yatra was taken out with enthusiasm
फोटो05रोडवेज बस स्टैंड पर खराब पड़ा वाटर कूलर।संवाद
कासगंज। भले ही परिवहन निगम, बस स्टैंड पर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का दावा करता हो लेकिन बस स्टैंड पर लगे तीन वाटर कूलर खराब पड़े हुए हैं। इससे यात्रियों को दुकान से खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है। परिवहन निगम की लापरवाही के चलते यात्रियों सी जेब पर अतिरिक्त बोझ पढ़ रहा है। इस बस अड्डे से 10 हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन है।
विज्ञापन

बस स्टैंड से प्रतिदिन 100 अधिक बसें दिल्ली, आगरा, अलीगढ़, बरेली, एटा और बदायूं के लिए प्रतिदिन चलतीं हैं। इन में रोजाना दस हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन होती है। बस स्टैंड पर पेयजल आपूर्ति के लिए तीन वाटर कूलर लगाए गए हैं। वहीं एक मंदिर के पास पानी का टैंक पेयजल आपूर्ति के लिए रखा गया है। बस स्टैंड पर लगे तीनों वाटर कूलर लंबे समय से खराब पड़े हैं। इससे यात्रियों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। वाटर कूलर खराब होने की वजह से लोगों को दुकान से पानी की बोतल खरीदनी पड़ती है। इससे उन्हें पानी खरीदने के लिए रुपये खर्च करने पड़ते हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर दिल्ली जा रहे यात्री आकाश और राजकुमार निवासी सहावर गेट ने बताया कि वह परिवार के सदस्यों के जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि परिवहन निगम की ओर से वाटर कूलर के संचालन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे यात्रियों को पानी के लिए काफी दिक्कतें होती हैं। डिपो प्रभारी चरनदास ने बताया कि पानी बेचने वाले वाटर कूलर की टोंटियों को खराब कर देतें हैं। शीघ्र ही वाटर कूलर को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed