{"_id":"6aa2f1f5919935294e06aed1","slug":"roadways-employee-tests-positive-as-a-suspected-syphilis-case-kasganj-news-c-175-1-kas1009-153588-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: रोडवेज कर्मी निकला सिफलिस का संदिग्ध मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: रोडवेज कर्मी निकला सिफलिस का संदिग्ध मरीज
Thu, 10 Sep 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो17कासगंज में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कर्मियों की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
कासगंज। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को रोडवेज बस स्टैंड परिसर में स्वास्थ्य शिविर लगाया। इसमें 102 रोडवेज कर्मियों की विभिन्न बीमारियों की स्क्रीनिंग और जांच की गई। इस दौरान एक रोडवेज कर्मी में सिफलिस बीमारी के लक्षण मिले। वह कार्ड टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया। अब उसका जिला अस्पताल में एलाइजा टेस्ट कराया जाएगा। इसमें भी पॉजिटिव मिलने पर उसका काउंसलिंग के बाद उपचार शुरू कराया जाएगा।
विशेषज्ञों ने बस स्टैंड पर मौजूद रोडवेज कर्मचारियों और अन्य लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं। सीएमओ अजय कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य कर्मियों ने एचआईवी, टीबी, एसटीआई और हेपेटाइटिस की जांच की। जांच के दौरान एक रोडवेज कर्मचारी में सिफलिस के लक्षण सामने आए। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने उसे निगरानी में लिया है। कर्मचारी का आगे का उपचार जिला अस्पताल में चलेगा।
एआरएम नीरज कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर कर्मचारियों की जांच की। इस दौरान एक कर्मी में सिफलिस के लक्षण मिले हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि शिविर में एक कर्मी कार्ड टेस्ट में सिफलिस पॉजिटिव पाया गया है। बीमारी की पुष्टि के लिए एलाइजा टेस्ट कराया जाएगा। शिविर में जिला अस्पताल की परामर्शदाता प्रीति गौड़, संध्या यादव, लैब टेक्नीशियन राहुल, टीबी अस्पताल के भगवान सिंह व परामर्शदाता अहमद अली के साथ प्रभारी एआरएम नीरज कुमार मौजूद रहे।