{"_id":"6ab01b85c84f4e4a770fbf97","slug":"roadways-changes-operational-system-duty-slips-will-now-be-issued-from-the-workshop-kasganj-news-c-175-1-kas1009-154126-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: रोडवेज ने बदली संचालन व्यवस्था, अब वर्कशॉप से जारी होंगी ड्यूटी स्लिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: रोडवेज ने बदली संचालन व्यवस्था, अब वर्कशॉप से जारी होंगी ड्यूटी स्लिप
विज्ञापन
फोटो 29 - राहुल मिश्रा। स्रोत : संवाद
कासगंज। रोडवेज बस स्टैंड के बाहर सड़क पर बेतरतीब बसें खड़ी कर सवारियां भरने और इसके कारण लगने वाले जाम से निपटने के लिए रोडवेज निगम ने अपनी संचालन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। जिलाधिकारी की कड़ी नाराजगी के बाद हरकत में आए रोडवेज प्रशासन ने अब निगम और अनुबंधित सभी बसों की ड्यूटी स्लिप बस स्टेशन के बजाय वर्कशॉप से जारी करने का निर्णय लिया है।
इसका मुख्य उद्देश्य बस स्टैंड परिसर के भीतर संचालन को सुव्यवस्थित करना और सड़कों पर यातायात को सुगम बनाए रखना है। शनिवार को जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कासगंज रोडवेज स्टैंड का औचक निरीक्षण किया था।
निरीक्षण के दौरान सड़क पर बसें खड़ी मिलने और उससे बने जाम के हालात पर उन्होंने कड़ा असंतोष व्यक्त किया था। डीएम के इस कड़े रुख के तत्काल बाद रोडवेज प्रबंधन ने नई व्यवस्था लागू कर दी।
विज्ञापन
पहले बस स्टेशन परिसर में सीमित स्थान और वहां से ड्यूटी स्लिप जारी होने के कारण बसों की आवाजाही प्रभावित होती थी तथा चालक सड़क पर ही वाहन खड़ा कर देते थे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पहले दिन दिखा असर, परिसर के अंदर से बैठे यात्री
नई व्यवस्था के लागू होने से बसों को निर्धारित क्रम (लाइन) में परिसर के भीतर ही खड़ा कराया जा रहा है। रविवार को इस नई व्यवस्था का प्रत्यक्ष असर भी देखने को मिला, जहां बस स्टेशन परिसर में सभी बसें कतारबद्ध खड़ी नजर आईं और सड़क पर किसी भी वाहन को सवारी बैठाने की अनुमति नहीं दी गई। परिचालक भी परिसर के अंदर से ही यात्रियों को बैठाते देखे गए। रोडवेज कर्मियों के अनुसार वर्कशॉप से नियंत्रण की यह व्यवस्था न केवल शहर में यातायात का दबाव कम करेगी, बल्कि यात्रियों को भी अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और व्यवस्थित माहौल प्रदान करेगी।
-- -- -- -- -- -
क्या बोले यात्री :
पहले बसें सड़क पर खड़ी होने से काफी भीड़ और अव्यवस्था रहती थी। अब सभी बसें परिसर के अंदर खड़ी होने से बस ढूंढने में आसानी हो रही और चढ़ने-उतरने में भी सुविधा मिल रही है। - राहुल मिश्रा
-- -- -- -- --
बस स्टैंड के बाहर सड़क पर बसें खड़ी होने से अक्सर जाम लग जाता था। नई व्यवस्था से सड़क खाली रहने लगी है जिससे बाजार आने-जाने वाले लोगों और दुकानदारों को राहत मिलेगी। - अतुल
-- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन :
संचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निगम एवं अनुबंधित सभी बसों की ड्यूटी स्लिप अब वर्कशॉप से जारी की जाएगी। सभी बसों का संचालन बस स्टैंड परिसर के भीतर से ही सुनिश्चित कराया जा रहा है। संबंधित कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सड़क पर बस खड़ी कर सवारियां न भरें। - नीरज कुमार, प्रभारी एआरएम