फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Roads will be made pothole-free at a cost of 95 lakh.

Kasganj News: 95 लाख रुपये की लागत से गड्ढामुक्त होंगी सड़कें

Sun, 30 Aug 2026 11:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Roads will be made pothole-free at a cost of 95 lakh.
फोटो01कासगंज के सोरोंजी क्षेत्र में जर्जर पड़ी सड़क। संवाद
कासगंज। लंबे समय से जर्जर सड़कों और जानलेवा गड्ढों की मार झेल रहे राहगीरों व वाहन चालकों को जल्द ही इन समस्याओं से निजात मिलने वाली है। शासन ने जिले की खराब सड़कों की दशा सुधारने के लिए 95 लाख रुपये की धनराशि मंजूर कर दी है। इस बजट से लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा प्रमुख मार्गों की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

पटियाली, गंजडुंडवारा और सिढ़पुरा विकास खंड क्षेत्रों समेत कई अन्य स्थानों पर सड़कें लंबे समय से बदहाल स्थिति में हैं। गिट्टियां उखड़ने और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने के कारण यहां से गुजरना किसी जोखिम से कम नहीं था।
विज्ञापन

पटियाली के दिनेश कुमार बताते हैं कि बारिश के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने से दुश्वारियां कई गुना बढ़ जाती थीं और हादसों का खतरा हमेशा बना रहता था। अब शासन से वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद इन अच्छे रास्तों की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
गुणवत्ता का रखा जाएगा ध्यान
लोक निर्माण विभाग को मरम्मत कार्यों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है और वर्तमान में टेंडर प्रक्रिया तेजी से चल रही है। प्रक्रिया पूरी होते ही धरातल पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। विभाग का दावा है कि मरम्मत के दौरान सड़क की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि सड़कें लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहें।
इन सड़कों के दुरुस्त होने से ग्रामीण अंचलों का शहरी इलाकों से संपर्क सुगम होगा। किसानों को अपनी फसल व कृषि उपज समय पर बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी, वहीं वाहन चालकों के समय और ईंधन की भी भारी बचत होगी।

----------------------
वर्जन:
जर्जर सड़क की मरम्मत कराने के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। -नंद किशोर ,एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed