फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Roads dug up for pipeline work have remained riddled with potholes for months.

Kasganj News: पाइपलाइन के नाम पर खोदीं सड़कें, महीनों से गड्ढों में तब्दील हैं राहें

Mon, 29 Jun 2026 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Mon, 29 Jun 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Roads dug up for pipeline work have remained riddled with potholes for months.
फोटो12कासगंज के आवास विकास कॉलोनी में नाली टूट जाने के बाद सड़क पर बहता पानी।संवाद
पेयजल पाइपलाइन बिछाकर मरम्मत करना भूल गया विभाग
विज्ञापन

शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार बेपरवाह, दुर्घटना का बढ़ा खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की सभी जर्जर सड़कों को तत्काल दुरुस्त और गड्ढामुक्त करने के कड़े निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद कासगंज शहर में जमीनी हकीकत जस की तस बनी हुई है। नगर पालिका क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई है। नतीजा यह है कि शहर के कई मुख्य मार्ग पिछले कई महीनों से क्षतिग्रस्त पड़े हैं, जिससे स्थानीय लोगों का आवागमन नारकीय हो गया है।
पेयजल आपूर्ति परियोजना के तहत कई मोहल्लों में पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कें खोदी गई थीं। पाइपलाइन बिछाने के बाद गड्ढों को केवल मिट्टी से भर दिया गया, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। मोहल्ला जय-जयराम निवासी गौरव ने बताया कि पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। सड़क में जगह-जगह से इंटरलॉकिंग उखड़ी पड़ी है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। वहीं पोस्ट ऑफिस के पास सड़क काफी जर्जर है। ठेकेदार ने सड़क की मरम्मत सही से नहीं कराई है। इंटरलॉकिंग ईंटें उखड़ी पड़ी हैं। बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका,जल निगम कर्मियों व अवर अभियंता से शिकायत की गई ,लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

लोगाें की बात:
-पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई हैं। जर्जर सड़कों की मरम्मत कराई जाए। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो। बाबूराम ,निवासी सिटी रोड़ मोहल्ला जय-जय राम ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मोहल्ला जय-जयराम में कई माह पूर्व पेयजल पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई थी। पाइप लाइन डालने के बाद जल निगम की ओर से मरम्मत नहीं कराई है। - राहुल कुमार, निवासी सिटी रोड मोहल्ला जय-जयराम।

--------------------
वर्जन :
- जल निगम कर्मियों को पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत करने के निर्देश दिए है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो। -विवेक त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कासगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed