{"_id":"6adf93fb036db875ca0e0dce","slug":"roads-could-not-be-cleared-of-potholes-before-the-festival-kasganj-news-c-175-1-kas1001-156214-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: त्योहार से पहले नहीं मिल पाई सड़कों को गड्ढों से मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: त्योहार से पहले नहीं मिल पाई सड़कों को गड्ढों से मुक्ति
Mon, 26 Oct 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
फोटो:37 कासगंज के नगला सैयद अहरौली में सड़क पर हुए गड्ढो में भरा पानी।संवाद
कासगंज। जिले के शहरी, कस्बाई और ग्रामीण इलाकों में तमाम सड़कें जर्जर हैं। लोग सड़कों की गड्ढा मुक्ति एवं नवीनीकरण की बाट जोह रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद भी सड़कों को गड्ढों से मुक्ति नहीं मिल पाई है। त्योहार के मौकों पर भी विभिन्न मार्गों पर लोगों को सफर में परेशानी का सामना करना पड़ता है। अभी तक केवल मुख्य मार्गों को ही गड्ढा मुक्त किया गया है।
अहरौली-मंडी मार्ग में हर सौ मीटर पर गहरे गड्ढे
अहरौली क्रॉसिंग से गल्ला मंडी की ओर जाने वाला मार्ग पिछले तीन वर्षों से जर्जर है। सड़क के गड्ढों के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें होती हैं। गड्ढों में वाहन भी फंस जाते हैं। काफी समय से गड्ढा मुक्ति की लोग प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन अभी तक सड़क गड्ढा मुक्त नहीं हो पा रही। यहां तक कि आवागमन को लेकर परेशान लोगों ने स्वयं मिट्टी गिट्टी डालकर गड्ढे भरने की कोशिश की है, लेकिन कच्चा काम टिक नहीं पा रहा।
बदहाल है अतरंजीखेड़ा की सड़क
अमांपुर। अतरंजी खेड़ा को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। सड़क पर सिर्फ गहरे और जानलेवा गड्ढे नजर आते हैं। मुनीम नगर, डोर्रा, नगला रखा, नगला खार, सिकंदराबाद, रसलुआ सलहपुर और नगला बांस गांवों में जाने के लिए एकमात्र यही रास्ता बचा है, जिससे राहगीर जान जोखिम में डालकर निकलने को मजबूर हैं। रास्ते में कई स्थानों पर सड़कों पर कई फीट गंदा पानी भरा हुआ है। पानी के नीचे छिपे गहरे गड्ढों के कारण रोजाना मोटरसाइकिलें और ई-रिक्शा पलट रहे हैं, जिससे लोग चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विधायक निधि से बनी सड़क की परतें उखड़ीं, बन गए गड्ढे
सिढ़पुरा। सिढ़पुरा-पटियाली मार्ग बेहद जर्जर हाल है। जगह जगह सड़क की परतें उखड़ी हुई हैं और बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। तहसील मुख्यालय होने के कारण सिढ़पुरा से प्रतिदिन पटियाली की ओर लोगों का आवागमन होता है। व्यस्त मार्ग होने के बावजूद इसके रखरखाव पर विभाग का ध्यान नहीं है। विधायक निधि से सड़क का निर्माण किया गया था, जो बदहाली की स्थिति में है।
लोगों की बात-
- अहरौली क्रॉसिंग से मंडी तक सड़क बेहद खराब है। हर सौ मीटर पर गड्ढा है। कहीं कहीं गड्ढे इतने गहरे हैं कि वाहन फंस जाते हैं। किसी का ध्यान इस सड़क की समस्या पर नहीं है। - चंद्रपाल सिंह, अहरौली
- सिढ़पुरा-पटियाली मार्ग काफी समय से जर्जर है। विधायक निधि से इस सड़क पर काम किया गया। सड़क की परतें उखड़ गई हैं और गड्ढे हो गए हैं। वाहन चलाना भी मुश्किल होता है। - उमेश सोलंकी, विलोटी
हमने मुख्य मार्गों को गड्ढा मुक्त किया है। मरम्मत एवं सड़क नवीनीकरण के प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। जो सड़कें स्पेशल रिपेयर और नवीनीकरण के लिए चिह्नित हैं वे गड्ढा मुक्ति के दायरे में नहीं हैं। अहरौली वाली सड़क मंडी समिति के द्वारा बनाई गई है। - ज्ञान प्रकाश, अधिशासी अभियंता, सिंचाई