फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Road construction in Sagarpur will provide convenience to the villagers.

Kasganj News: सागरपुर में सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिलेगी सहूलियत

Fri, 06 Feb 2026 09:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
Road construction in Sagarpur will provide convenience to the villagers.
फोटो31लोक निर्माण विभाग कार्यालय ।संवाद
कासगंज। सोरोंजी के गांव सागरपुर से रायपुर पटना मार्ग को जोड़ने के लिए सड़क निर्माण को शासन की मंजूरी मिल गई है। यह निर्माण कार्य करीब 1 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण काफी समय से इसे बनवाने की मांग कर रहे थे। सड़क बनने से ग्रामीणों को बारिश और रोजमर्रा के आवागमन में राहत मिलेगी। ग्रामीण वीके राजपूत और राजाराम ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए विधायक देवेंद्र राजपूत से मांग की गई थी। विधायक की पहल पर प्रस्ताव निर्माण कार्य को मंजूरी मिली। विधायक ने सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। बताया कि नई सड़क बनने से सागरपुर के अलावा आसपास के गांवों को भी सीधा लाभ मिलेगा। किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने में आसानी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed