फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Revised: The exam race begins, candidates head to the centres

संशोधित : परीक्षा की दौड़ शुरू, सेंटरों की ओर रवाना हुए अभ्यर्थी

Sun, 07 Jun 2026 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर जिले में अभ्यर्थियों के आवागमन का सिलसिला रविवार शाम से शुरू हो गया। जिन अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र दूरदराज के जिलों में पहली पाली में है, वह रविवार को ही अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। मैनपुरी, बुलंदशहर और शिकोहाबाद से आए अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र मुरादाबाद, बदायूं और बरेली में पड़े हैं, जबकि कासगंज जिले के कई अभ्यर्थियों के केंद्र नोएडा, दादरी, मेरठ समेत अन्य शहरों में बनाए गए हैं। समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और किसी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए शाम से ही रोडवेज बस स्टैंड पर अभ्यर्थियों की भीड़ दिखाई देने लगी। बसों में सीट पाने और समय से गंतव्य तक पहुंचने की चिंता अभ्यर्थियों के चेहरों पर साफ नजर आई। रोडवेज के अधिकारियों ने भी अभ्यर्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा रहा।
विज्ञापन


-------

होटल-लॉज लगभग फुल, किराया बढ़ाया
कासगंज। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के मद्देनजर शहर में अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। होटल और लॉज में अचानक भीड़ बढ़ गई। कई होटल एवं लॉज के कमरे लगभग फुल हो गए। इस दौरान कुछ होटल संचालकों पर मनमाने दाम वसूलने के आरोप भी लगे। अभ्यर्थियों वीरेश, अमित का कहना है कि सामान्य दिनों की अपेक्षा कमरों के किराए में कई गुना वृद्धि कर दी गई। इससे उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ा। अभ्यर्थियों ने प्रशासन से ऐसे मामलों की जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

-------------
तीन दिन तक परिवहन निगम कर्मी के अवकाश निरस्त
कासगंज। अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने सभी चालकों और परिचालकों के अवकाश तीन दिन के लिए निरस्त कर दिए हैं। एआरएम को तीन दिन तक स्टैंड पर रुककर बस संचालन की व्यवस्था संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

परीक्षार्थियों की बात



मैं बुलंदशहर से परीक्षा देने आया हूं। मेरा परीक्षा केंद्र बीएवी इंटर कॉलेज में पड़ा है। होटल वाले कमरे के 1000 रुपये मांग रहे हैं। किराया अधिक होने पर रोडवेज बस स्टैंड पर ही रात बिताएंगे। - गौरव, अभ्यर्थी




--------

शिकोहाबाद से आया हूं। मेरा परीक्षा केंद्र मुरादाबाद में पड़ा है। समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने के लिए एक दिन पहले ही निकलना पड़ा। यहां से मुरादाबाद के लिए सीधी बस नहीं मिल रही है। - आशीष, अभ्यर्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed