फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Rashtriya Shoshit Samaj Party delegation will go to meet families of victims of Kasganj accident

कासगंज हादसा: पीड़ित परिवारों से मिलेगा राष्ट्रीय शोषित सपा का प्रतिनिधिमंडल, पार्टी अध्यक्ष ने दी जानकारी

Mon, 26 Feb 2024 12:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 Feb 2024 12:27 PM IST
सार

कासगंज हादसे के पीड़ित परिवारों से मिलने राष्ट्रीय शोषित सपा का प्रतिनिधिमंडल जाएगा। पार्टी अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने यह जानकारी एक्स पर पोस्ट करके दी। 

विज्ञापन
Rashtriya Shoshit Samaj Party delegation will go to meet families of victims of Kasganj accident
कासगंज हादसा: पीड़ित परिवारों से मिलेगा राष्ट्रीय शोषित सपा का प्रतिनिधिमंडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में दो दिन पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटने से 23 लोगों की मौत हो गई। सभी लोग एटा जिले के रहने वाले थे। वहां पर गंगा स्नान को जा रहे थे। पीड़ित परिवारों से मिलकर लोग उन्हों सांत्वना दे रहे हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी का प्रतिनिधिमंडल भी पीड़ित परिवारों से मिलने जाएगा। इसकी जानकारी पार्टी अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट करके दी। 

विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि 29 फरवरी को राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी का प्रतिनिधिमंडल कासगंज जिला जाएगा। एटा के कसा गांव से बच्चे के मुंडन संस्कार के लिए ग्रामीण जा रहे थे। यह लोग कासगंज के कादरगंज गंगाघाट ट्रैक्टर-ट्राली से जा रहे थे। ट्राली तालाब में पलटने से 23 जिंदगियां काल के गाल में समा गईं। घटना के शोकाकुल परिवारीजनों से प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा।

विज्ञापन

यह थी पूरी घटना 

बताते चलें कि कासगंज जिले में दर्दनाक हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई है। इससे परिवारों में चीत्कार मच गई। एटा जिले का नगला कसा गांव खबर मिलते ही दहल उठा। चार गांव के लोग इस ट्रैक्टर-ट्रॉली से गंगा स्नान करने जा रहे थे। इसमें नगला कसा के ही सबसे अधिक 46 लोग थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली पड़ोस के गांव रोरी के रहने वाले राहुल की थी। इसमें बच्चों को मिलाकर कुल 54 लोग सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्णमासी पर गंगा स्नान का गांववालों ने अचानक ही विचार बना लिया था। पड़ोस के गांव रोरी निवासी राहुल से बात की। वह अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर चलने को तैयार हो गया। उसके साथ इस गांव के तीन और लोग आए। जबकि, गांव बनार और खिरिया से दो-दो लोग गंगा यात्रा में शामिल हुए। अन्य सभी 46 लोग नगला कसा के ही थे। 

23 लोगों की चली गई जान

कई लोगों का गंगा स्नान जाने का पहले से कोई विचार नहीं था। लेकिन, गांव में ट्रैक्टर ट्रॉली आने और संग-साथ के लोगों को जाते देख उन्होंने भी मन बना लिया और ट्रॉली में बैठ गए। गंगा तक पहुंचने से पहले ही काल ने इस ट्रॉली पर झपट्टा दे मारा। ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलट गई और 23 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed