Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Railways will run special train for Lekhpal exam

Kasganj News: लेखपाल परीक्षा के लिए रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेन

Wed, 20 May 2026 11:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने एक जोड़ी परीक्षा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन 21 मई को बरेली जंक्शन से मथुरा जंक्शन के बीच चलेगी। रेलवे के इस निर्णय से कासगंज समेत आसपास के जिलों के हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि परीक्षा स्पेशल ट्रेन 21 मई को सुबह 4 बजे बरेली से रवाना होगी। यह ट्रेन बदायूं, उझानी, सोरों शूकरक्षेत्र, कासगंज से 6:10 बजे चलेगी। इसके बाद सुबह 8:45 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में, 05310 मथुरा जंक्शन-बरेली जंक्शन परीक्षा विशेष गाड़ी दोपहर 1:10 बजे मथुरा से रवाना होगी। यह इसी मार्ग से कासगंज दोपहर 3:20 बजे चलकर शाम 5:50 बजे बरेली पहुंचेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि यह व्यवस्था अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------
तीन अन्य ट्रेनों के समय भी बदला
रेलवे ने परीक्षार्थियों की भीड़ और यात्रा सुविधा को देखते हुए तीन अन्य ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया है। ट्रेन संख्या 55335 कासगंज-मथुरा पैसेंजर अब सुबह 11:40 बजे के बजाय दोपहर 1:20 बजे चलेगी। ट्रेन संख्या 15037 कानपुर अनवरगंज-कासगंज एक्सप्रेस सुबह 11:40 बजे की जगह 12:45 बजे चलेगी। ट्रेन संख्या 55345 लखनऊ जंक्शन-कासगंज पैसेंजर ट्रेन भी बदले हुए समय से संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed