{"_id":"69dd354f069539602a0b3ec7","slug":"public-toilets-are-in-ruins-due-to-lack-of-maintenance-people-are-troubled-kasganj-news-c-175-1-kas1003-146133-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बिना देखरेख सार्वजनिक शौचालय हुआ खंडहर, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बिना देखरेख सार्वजनिक शौचालय हुआ खंडहर, लोग परेशान
विज्ञापन
फोटो 23सोरोंजी सार्वजनिक शौचालय की खबर से संबंधित फोटो सूरज। स्रोत संवाद
- फोटो : नानपारा में बंद पड़ी गैस एजेंसी।
सोरोंजी। तीर्थनगरी के बदरिया बाईपास स्थित वार्ड संख्या दो की दलित बस्ती में बना सार्वजनिक शौचालय विभागीय उपेक्षा के कारण खंडहर बन चुका है। करीब एक दशक पूर्व इसका निर्माण करवाया गया था।
बस्ती के लोगों का कहना है कि देखरेख, सफाई और रख-रखाव की कमी है। पानी का टैंक फट गया है और पूरी पाइपलाइन गंदगी से चोक हो चुकी है। टोंटियां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वार्ड निवासी सूरज, अमोल सिंह और हरद्वारी ने बताया कि सामूहिक विवाह या धार्मिक आयोजनों में दिक्कत होती है। मेहमानों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। ग्रामीणों का आरोप है कि नगर पालिका में कई बार शिकायत की है लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन
लोगों की परेशानी-
वार्ड में बना यह सार्वजनिक शौचालय देखरेख और सफाई न होने से बंद पड़ा है। पालिका को सफाई कराकर, दरवाजे और पानी का इंतजाम करवाना चाहिए। - अमोल सिंह
- सार्वजनिक शौचालय बंद रहने से काफी दिक्कत होती है। जल्द इंतजाम कराकर इसका संचालन शुरू करवाया जाए। - सूरज
वर्जन-
- वार्ड में बंद पड़े शौचालय को जांच कराई जाएगी। इसके बाद आवश्यक मरम्मत और पानी का इंतजाम कराकर चालू कराया जाएगा।- पंकज भार्गव, सफाई निरीक्षक, नगर पालिका सोरोंजी