फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   priests son committed suicide by hanging himself inside Dwarkadhish temple in Kasganj

UP News: मंदिर के अंदर लाश... पुजारी ने देखा तो पछाड़ खाकर गिरे, देखने वालों की लगी भीड़; सच्चाई ने उड़ाए होश

Thu, 15 Aug 2024 07:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 Aug 2024 07:07 PM IST
सार

सोरोंजी में मंदिर के अंदर फंदे पर लाश लटक रही थी। पुजारी ने देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसकी चीख निकल गई। लाश उसके ही बेटे की थी। 

विज्ञापन
priests son committed suicide by hanging himself inside Dwarkadhish temple in Kasganj
ऋषभ गौड का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में गुरुवार को प्रसिद्ध मंदिर के अंदर पुजारी के बेटे ने मंदिर के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घरवालों ने देखा तो उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्ठल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन


घटना सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में शाम करीब 4 बजे की है। इस मंदिर के पुजारी सुशील कुमार गौड हैं। उनके बेटे ऋषभ गौड (25) ने मंदिर के छत पर लगे हुक से फंदा डालकर फांसी झूल गया। घरवालों ने देखा तो उनकी चीख निकल गई। 

विज्ञापन

खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना करके साक्ष्य संकलित किए। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन से बात करके जानकारी ली। 

बताया कि युवक घरेलू क्लेश से परेशान था। इसी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। हालांकि मौत का असली कारण तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौजूद लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed