फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Preparations to strengthen the digital system in the Panchayats

Kasganj News: पंचायतों में डिजिटल सिस्टम मजबूत करने की तैयारी

Sun, 08 Mar 2026 02:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 08 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Preparations to strengthen the digital system in the Panchayats
फोटो01सिढ़पुरा विकास खंड सभागार में आयोजित प्र​शिक्षण में प्रधान,सचिव व पंचायत सहायक को जानकारी
सिढ़पुरा। विकास खंड में ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में विकास खंड सभागार में दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान ई-ग्राम स्वराज और जेम पोर्टल के बारे में मास्टर ट्रेनर ने प्रधान, सचिव और पंचायत सहायकों को जानकारी दी।प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) संतोष कुमार और प्रभारी सहायक विकास अधिकारी ग्राम्य विकास हरिओम प्रतिहार ने किया। मास्टर ट्रेनर नाहर सिंह और रोशन सिंह वर्मा ने बताया कि सरकार पंचायत स्तर पर डिजिटल व्यवस्था को मजबूत करने के प्रयास कर रही है। पंचायतों में ग्राम प्रधान, सचिव और पंचायत सहायक ग्रामीणों के साथ बैठक कर विकास की रूपरेखा तैयार की जाए। पंचायत के विकास की कार्य योजना तैयार करें। कार्य योजना को ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड कराया जाए। शासन से धनराशि मिलने के बाद गांव में विकास कार्य हो सके। ऑनलाइन विकास कार्यों की मैपिंग, वित्तीय वर्ष में कार्य, जेम पोर्टल और ई-मार्केटप्लेस के महत्व के बारे में बताया गया है। मास्टर ट्रेनर ज्योति ने प्रशिक्षण में डिजिटल भुगतान के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान प्रधान सीमा देवी, ग्रीश ,प्रीति शर्मा, रघुनंदन और सचिव अनीता निगम , पुष्पेंद्र सिंह, उमा भारती, सोनम शाक्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed