{"_id":"6a5bd0148f6ebd12f0010af7","slug":"preparations-for-the-kanwar-yatra-intensify-routes-to-be-cleaned-now-kasganj-news-c-175-1-agr1054-150821-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, अब मार्गों की कराई जाएगी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, अब मार्गों की कराई जाएगी सफाई
Sun, 19 Jul 2026 12:42 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं को स्वच्छ माहौल देने के लिए जिले के सभी कांवड़ मार्गों पर 22 जुलाई से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
कांवड़ मेले के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु गंगाजल लेने के लिए सोरोंजी के लहरा गंगाघाट पहुंचते हैं। इसे देखते हुए जिलाधिकारी ने डीपीआरओ राजेश चौरसिया को निर्देश दिए हैं कि कांवड़ियों के आवागमन वाले सभी रास्तों पर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। इसके लिए सफाई कर्मियों की विशेष टीमें गठित कर तैनात की जाएंगी, जो सड़कों के किनारे से कूड़ा हटाने, नालियों को साफ करने और सार्वजनिक जगहों पर स्वच्छता बनाए रखने का जिम्मा संभालेंगी।
प्रशासन ने साफ किया है कि इस अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को तालमेल बनाकर काम करने और समय-समय पर रास्तों का निरीक्षण करने को कहा गया है। डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने बताया कि 22 जुलाई से शुरू होने वाले इस अभियान का मकसद कांवड़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देना है, ताकि वे बिना किसी असुविधा के अपनी धार्मिक यात्रा पूरी कर सकें।