फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Preparations begin for Hindu conference, programmes discussed

Kasganj News: हिंदू सम्मेलन के लिए तैयारी शुरू, कार्यक्रमों पर की चर्चा

Thu, 18 Dec 2025 12:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 18 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Preparations begin for Hindu conference, programmes discussed
फोटो15पटियाली में संघ के शताब्दी वर्ष में हिंदू सम्मलेन के लिए आयोजित बैठक में मौजूद लोग। संव
पटियाली। सरस्वती विद्या मंदिर में पाटलिपुत्र हिंदू सम्मेलन के लिए तैयारियां शुरू हुईं। इस संबंध में बुधवार को आयोजित बैठक में बृज प्रांत के बौद्धिक प्रमुख नरेंद्र कुमार ने बतौर मुख्य वक्ता समाज में समरसता और एकजुटता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।बैठक में 15 जनवरी से 15 फरवरी तक चलने वाले हिंदू सम्मेलन कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार और जनजागरण के लिए प्रभात फेरी, भगवा यात्रा, भजन संध्या, हनुमान चालीसा पाठ, साइकिल रैली सहित अन्य आयोजनों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला प्रचारक आर्येंद्र ने सम्मेलन को सफल बनाने पर जोर देते हुए कहा कि कार्यक्रम की भव्यता तभी बढ़ेगी, जब समाज के सभी संगठन एकजुट होकर कार्य करेंगे। इस अवसर पर संघ के नगर कार्यवाह भास्कर मिश्रा, व्यवस्था प्रमुख प्रतीक गुप्ता, डॉ. शिव प्रताप, अवधेश पांडे, शुभम दीक्षित, अवनीश दीक्षित, अंबुज द्विवेदी, गौरव गुप्ता समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed