फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Preparation for demarcation work of Etah-Kasganj railway line

Kasganj News: एटा-कासगंज रेल मार्ग के सीमांकन कार्य की तैयारी

Fri, 23 Jan 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 23 Jan 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Preparation for demarcation work of Etah-Kasganj railway line
फोटो30कासगंज-एटा रेल मार्ग के चिंहांकन के लि​ए सीमेंट के खंभा तैयार करते कारीगर ।स्रोत:विभाग
कासगंज। एटा रेल लाइन निर्माण के लिए सीमांकन की रेलवे व जिला प्रशासन तैयारी कर रहा है। 29 किमी लंबी रेल लाइन के लिए भूमि का चिह्नांकन कर अधिग्रहण की तैयारी में रेलवे और जिला प्रशासन हुआ है। 389 करोड़ रुपये की लागत से इस रेल परियोजना का कार्य किया जाएगा। इसका पूर्व में ज्वाइंट सर्वे हो चुका है। भूमि अधिग्रहण के बाद ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

कासगंज से एटा के लिए रेल लाइन निर्माण के लिए लंबे समय से मांग चल रही थी। वर्ष 2024 फरवरी में 389 करोड़ रुपये की इस रेल परियोजना को मंजूरी मिली। अक्तूबर 2025 में इसका नोटिफिकेशन जारी किया गया। रेलवे की ओर से कार्यदायी संस्था और कासगंज व एटा के अधिकारियों के साथ पूर्व में संयुक्त सर्वे किया गया। 29 किलोमीटर के मार्ग में कासगंज तहसील के चार गांव बांकनेर, बरेला, कुरामई और नसरतपुर में 29.56 हेक्टेयर भूमि का चयन किया गया। वहीं एटा के 16 गांवों की 112.271 हेक्टेयर भूमि का चयन किया गया। रेलवे लाइन बिछाने के लिए भूमि के सीमांकन व अधिग्रहण की तैयारी चल रही है। सीमांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा। कासगंज से एटा तक रेल लाइन का कार्य पूरा होने के बाद लोगों को आने-जाने में सुगमता होगी। अपर जिलाधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि रेल परियोजना के सीमांकन के लिए सदर एसडीएम व राजस्व टीम को निर्देश दिए हैं। वहीं पत्र भेजकर रेलवे के अधिकारियों को इस संबंध में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed