फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Power outage in Nagla Dal for seven days.

Kasganj News: नगला दल में सात दिनों से बिजली गुल

Tue, 29 Sep 2026 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी विकास खंड के गांव नगला दल में बीते सात दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। शाम होते ही गांव अंधेरे में डूब जाता है। मोबाइल चार्ज न होने से लोगों को संपर्क बनाए रखने में भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

नगला दल निवासी ग्रामीण डिल्टी सिंह का आरोप है कि बिजली आपूर्ति बहाल कराने के लिए कई बार संबंधित विद्युत उपकेंद्र और विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। लगातार बिजली न मिलने से पेयजल व्यवस्था, घरेलू कामकाज और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण मनोज कुमार ने बताया कि एक सप्ताह से गांव में बिजली नहीं आने से लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। दिनेश कुमार ने कहा कि मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे गांव जाना पड़ रहा है। वहीं योगेंद्र कुमार, राजीव कुमार, पूरन सिंह, रामजीत और राजकुमार ने विद्युत निगम से विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
वर्जन :
नगला दल में विद्युत आपूर्ति होने की ग्रामीणों से शिकायत प्राप्त हुई है। कर्मियों को भेजकर केबल की मरम्मत कराकर विद्युत आपूर्ति को सुचारू कराने के निर्देश दिए है। -अतुल यादव, जेई नमैनी फीडर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed