{"_id":"6abbff32871346f26b05cd57","slug":"from-the-beat-of-the-tabla-to-the-vibrant-hues-of-the-paintings-daughters-took-center-stage-in-the-circle-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-154693-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: तबले की थाप से चित्रों की रंगत तक, मंडल में छाईं बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: तबले की थाप से चित्रों की रंगत तक, मंडल में छाईं बेटियां
विज्ञापन
फोटो 50 अलीगढ़ में आयोजित कला उत्सव में अपनी प्रतिभा दिखाती द्रोपदी की छात्राएं। स्रोत: विद्याल
कासगंज। अलीगढ़ के श्री महेश्वर इंटर कॉलेज में आयोजित मंडल स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में जिले की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विधाओं में स्थान हासिल किए।
तबला वादन और दृश्य कला (चित्रकला) में छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। वहीं समूह वादन, समूह लोक संगीत, समूह नृत्य, कहानी वाचन और एकल कथक नृत्य में भी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
छात्राओं की इस उपलब्धि पर द्रोपदी देवी की प्रधानाचार्य डॉ. सोमवती शर्मा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य रजनीकांत निर्मल और अभिभावकों ने खुशी जताते हुए प्रतिभागियों को बधाई दी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ये रहे विजेता
श्रीमती द्रोपदी देवी जाजू बालिका इंटर कॉलेज की परी मिश्रा ने वादन-तबला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी विद्यालय की निहारिका, रिद्धिमा और आयुषी उपाध्याय ने समूह वादन-तबला में प्रथम स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य प्रतियोगिता में मनु सक्सेना, सिद्धि कुशवाहा, कनक सूर्यवंशी और कृतिका शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा वैष्णवी गौड़ ने दृश्य कला (चित्रकला) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कहानी वाचन में काशिश शर्मा और वृंदा माहेश्वरी ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं एकल कथक नृत्य प्रतियोगिता में प्रियंका वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल की निमिषा सिंह, श्रेया द्विवेदी, मिष्ठी और मानवी रोहेला ने समूह लोक संगीत प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।