फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Potato storage started in cold stores

Kasganj News: कोल्ड स्टोरों में शुरू हुआ आलू भंडारण

Sat, 21 Feb 2026 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 21 Feb 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Potato storage started in cold stores
फोटो01 कोल्ड स्टोर में आलू की बोरी को पीठपर लादकर ले जाता मजदूर। संवाद
कासगंज। आलू सीजन की शुरुआत के साथ ही कोल्ड स्टोर में भंडारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि अभी आलू की आवक धीमी है। इसका प्रमुख कारण इस वर्ष फसल के पकने में हुई देरी को माना जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में इस बार करीब 5,300 हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू की खेती की गई है। अनुकूल मौसम के कारण फसल की गुणवत्ता अच्छी बताई जा रही है। उद्यान विभाग के अनुमान के अनुसार इस सीजन में लगभग दो लाख मीट्रिक टन आलू उत्पादन होने की संभावना है। अनुमान है कि कुल उत्पादन का बड़ा हिस्सा कोल्ड स्टोरों में सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि किसानों को बेहतर बाजार मूल्य मिल सके।
विज्ञापन

अक्तूबर में हुई बारिश के चलते आलू की गढ़ाई समय पर नहीं हो सकी थी। इससे समय से फसल भी पक कर तैयार नहीं हो सकी। अभी तक कच्चा आलू ही बाजार में आ रहा था, लेकिन अब आलू के पक जाने के बाद खुदाई का कार्य किसानों ने शुरू कर दिया है, लेकिन अभी कम मात्रा में ही किसान कोल्ड में आलू भंडारण के लिए पहुंच रहे हैं। कोल्ड स्टोर संचालक मुकेश शर्मा ने बताया कि अभी आवक धीमी है, लेकिन होली तक अच्छी मात्रा में आलू भंडारित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्ट फाइल

-17 कोल्ड स्टोर संचालित हैं जिले में

-112206.82 मीट्रिक टन है भंडारण क्षमता


कोल्ड स्टोरों में आलू के भंडारण के लिए सभी कोल्ड स्टोर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा जा चुका है। भंडारण की स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है- रवि चंद जयसवार, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed