{"_id":"616449bb8ebc3e05d1787a7a","slug":"police-starts-investigation-as-seventy-two-lakh-rupees-looted-from-bullion-trader-of-kasganj-in-khurja","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुर्जा: कासगंज के सराफा व्यापारी से नगर क्षेत्र में 72 लाख रुपये की लूट, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुर्जा: कासगंज के सराफा व्यापारी से नगर क्षेत्र में 72 लाख रुपये की लूट, पुलिस जांच में जुटी
Mon, 11 Oct 2021 08:01 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 11 Oct 2021 08:01 PM IST
सार
लुटेरों ने पहले गाड़ी आगे लगाकर उनकी गाड़ी रुकवा दी फिर इनकम टैक्स अधिकारी बनकर उनकी गाड़ी में जबरन बैठ गए। इसके बाद उन्हें लूटकर अपनी गाड़ी से फरार हो गए।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिल्ली में सोना-चांदी खरीदने जा रहे कासगंज के सर्राफा व्यापारी से खुर्जा शहर के अंदर बीच सड़क पर 72 लाख रुपये लूट लिए गए। इतनी बड़ी लूट की घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कासगंज निवासी सर्राफा व्यापारी नवनाथ जाधव के मुनीम ओमकार और उसके साथी शिवाजी, चालक तेजवीर के साथ कार लेकर दिल्ली से सोना, चांदी खरीदने के लिए जा रहा था। पीड़ितों ने बताया कि इस दौरान उनके पास एक बैग में करीब 72 लाख रुपए की नकदी थी। दोपहर करीब तीन बजे खुर्जा नगर क्षेत्र अग्रवाल फाटक के निकट हाईवे पर पहुंचते ही पीछे से आई एक बोलेरो कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसके बाद बोलेरो से निकले दो युवक उनकी कार में जबरन बैठ गए। उन्होंने खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताते हुए जांच पड़ताल करनी शुरू कर दी। करीब 10 किलोमीटर तक इनकम टैक्स अधिकारी बनकर बैठे आरोपियों ने उनसे पूछताछ की और रुपयों से भरा थैला लूट लिया। इसके बाद आरोपी अपनी कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। जानकारी होने के बाद महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हालांकि अफसर अभी तक मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन