Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Roadways buses to Anupshahr will be available every hour.

Bulandshahar News: अनूपशहर के लिए हर घंटे पर मिलेगी रोडवेज बस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के रोडवेज बस अड्डे से दिवाली के बाद छठ पूजा व कार्तिक पूर्णिमा को लेकर अनूपशहर के लिए प्रत्येक घंटे पर रोडवेज बस का संचालन किया जाएगा। बसों का संचालन 12 नवंबर से शुरू हो जाएगा। इसके बाद कार्तिक मेला शुरू होते ही प्रत्येक 30 मिनट पर बस का संचालन होगा। वहीं, नरौरा व अहार क्षेत्र के लिए यात्रियों की संख्या के आधार पर रोडवेज बस का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

छठ पर्व 15 नवंबर तक रहेगा। इसके बाद 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है। छठ पर्व व कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। इसके देखते हुए बुलंदशहर डिपो से अनूपशहर के लिए संचालित होने वाली बस के समय में परिवर्तन किया जाएगा। बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि छठ पर्व से पूर्व अनूपशहर जाने के लिए डिपो की बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। वर्तमान में सुबह 06:30 बजे शाम 06:30 बजे तक प्रत्येक एक घंटे पर अनूपशहर को बस का संचालन किया जा रहा है। छठ पर्व व कार्तिक पूर्णिमा को से पूर्व यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर हर 30 मिनट या यात्रियों की संख्या के आधार पर बसों का संचालन किया जाएगा। नरौरा व अहार गंगाघाट के लिए यात्रियों की संख्या के आधार पर बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed