फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   police arrested accused for posting photos with weapons on social media In Kasganj

Kasganj News: हथियारों के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया में दिखाई शान, अब जाना होगा जेल

Wed, 10 May 2023 07:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 10 May 2023 07:37 PM IST
सार

कासगंज में युवक ने हथियारों के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया में तस्वीर पोस्ट करते हुए शान दिखाई। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। साथ ही असलहे बरामद कर लिए हैं। 

विज्ञापन
police arrested accused for posting photos with weapons on social media In Kasganj
Kasgaj News: असलाह के साथ युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में सोशल मीडिया पर असलहों के साथ मंगलवार को एक युवक ने अपनी शान दिखाते हुए फोटो पोस्ट की। आरोपी को चिन्हित कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फोटो में दिखाई दे रहे असलहों को भी बरामद किया गया है। आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

रायफल, पिस्टल, एसबीबीएल गन बरामद

मामला सोरोंजी थाना क्षेत्र के जरेथा गांव का है। गांव निवासी शाहजुद्दीन ने रायफल, पिस्टल एवं एसबीबीएल गन के साथ अपने फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल किया। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने उसे चिन्हित करते हुए उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वायरल फोटो में दर्शाए गई एक रायफल 315 बोर, एक पिस्टल 32 बोर, एक एसबीबीएल गन 12 बोर को भी बरामद किया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:- चाची पर आ गया भतीजे का दिल: बढ़ने लगीं नजदीकियां, होने लगी बात, चाचा को लग गई भनक; विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

कोतवाल डीके त्यागी ने बताया कि तीनों असलहों का किसी और व्यक्ति के नाम पर लाइसेंस है। आरोपी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में कार्रवाई करते हुए असलहों के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed