फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   PM Modi s security Team of Etah doctor s missing from Fleet s ambulance

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक: फ्लीट की एंबुलेंस से नदारद हुई चिकित्सकों की टीम, एसपी ने सीएमओ से तलब की रिपोर्ट

Sat, 12 Feb 2022 05:52 PM IST
प्रशांत कुमार अजय झंवर, अमर उजाला, कासगंज
अजय झंवर, अमर उजाला, कासगंज Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 12 Feb 2022 05:52 PM IST
सार

एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे को एसपीजी ने मामले की जानकारी दी तो एसपी ने सीएमओ कासगंज से इस चूक के मामले में रिपोर्ट तलब की है। एसपी ने सीएमओ की रिपोर्ट के आधार पर सीएमओ व तीन अन्य चिकित्सकों के खिलाफ रिपोर्ट शासन को प्रेषित की है।

विज्ञापन
PM Modi s security Team of Etah doctor s missing from Fleet s ambulance
पीएम मोदी की रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। शुक्रवार को जब पीएम मोदी अल्मोड़ा से पटियाली पहुंचे तो उनकी फ्लीट में शामिल स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस में तैनात किए चिकित्सक नदारद थे। एसपीजी कमांडो को जब एंबुलेंस में डॉक्टर नहीं मिले तब इसकी जानकारी प्रशासन को दी। नदारद चिकित्सकों को तलाशा गया।

विज्ञापन


पीएम मोदी की सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुरूप कार्यक्रम स्थल पर छह एंबुलेंस लगाई गईं थीं। किसी भी तरह की आपात चिकित्सा के लिए पड़ोसी जनपद एटा से भी एंबुलेंस व डॉक्टरों की टीम बुलाई गई। पीएम की फ्लीट में एटा के चिकित्सकों की टीम शामिल की गई। इस टीम में एक सर्जन डॉ. अभिनव झा, पैथोलॉजिस्ट मधुप कौशल एवं एनेस्थीसिया चिकित्सक डॉ. आरके दयाल तैनात थे।
विज्ञापन


पीएम वायु सेना के तीन हेलीकॉप्टर के बेड़े के साथ रैली स्थल पर पहुंचे। जिसमें पहला हेलीकॉप्टर 2:58 बजे उतरा था, इसके बाद दो से तीन मिनट के अंतराल पर दो अन्य हेलीकॉप्टर भी उतरे। पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर पहुंचते ही फ्लीट को अलर्ट किया गया। फ्लीट को अलर्ट करने पर एंबुलेंस में एसपीजी कमांडो को चिकित्सक नदारद मिले। इसकी शिकायत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से की गई। नदारद चिकित्सकों को तलाशा गया तो वो फ्लीट एंबुलेंस की बजाय अन्य एंबुलेंस में बैठे पाए गए। एसपीजी ने इस चूक के मामले को गंभीरता से लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी की फ्लीट में शामिल एंबुलेंस के चिकित्सक पीएम योगी के आगमन के दौरान फ्लीट की एंबुलेंस में मौजूद नहीं थे, वो नदारद थे। एसपीजी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए रिपोर्ट मांगी है। सीएमओ कासगंज व एंबुलेंस में तैनात तीन चिकित्सकों के विरुद्ध रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। रोहन प्रमोद बोत्रे, एसपी।


क्या बोले सीएमओ
कासगंज के सीएमओ डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि पीएम मोदी की फ्लीट में एटा के तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम तैनात की गई थी। जब पीएम का आगमन हुआ तब फ्लीट की एंबुलेंस के चिकित्सक दूसरी एंबुलेंस में बैठे थे। कार्यक्रम के दौरान सभी चिकित्सक मौजूद थे वो कार्यक्रम खत्म होने के बाद ही गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed