फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Clouds of crisis loom over crop sowing

Kasganj News: फसलों की बुवाई पर मंडराए संकट के बादल

Fri, 30 Oct 2026 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Clouds of crisis loom over crop sowing
फोटो 32 गांव म्यासुर में चकोरी के लिए तैयार किया गया खेत में बारिशके बाद आई नमी। संवाद
कासगंज। मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बृहस्पतिवार रात हुई बेमौसम बारिश और कृषि विभाग की ओर से शनिवार को भी बारिश की आशंका जताए जाने के कारण खेतों में आलू और चिकोरी की बुवाई का काम थम गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कासगंज में सबसे अधिक छह मिमी और सहावर में दो मिमी बारिश दर्ज की गई जबकि पटियाली क्षेत्र में वर्षा नहीं हुई। जिन इलाकों में बारिश नहीं हुई वहां के किसान भी दोबारा बारिश की आशंका के चलते सतर्कता बरत रहे हैं और बुवाई को लेकर असमंजस में हैं। अधिकतम तापमान गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि उन्होंने कड़ी मशक्कत से खेत तैयार किए और खाद का इंतजाम किया था लेकिन अचानक हुई बारिश ने सब रोक दिया। यदि दोबारा बारिश हुई तो खेतों में नमी बढ़ने से बुवाई प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
क्या बोले किसान
- आलू की बुवाई का काम चल रहा था लेकिन बारिश के कारण खेतों में काम रुक गया है। बारिश के अलर्ट से चिंता है। - रिंकू, किसान

- आलू की बुवाई के लिए खेत तैयार कर लिया था। खाद का इंतजाम भी मुश्किल से किया लेकिन बारिश ने बुवाई रोक दी। - राजेंद्र, किसान


- चिकोरी के लिए खेत तैयार कर लिया है। बृहस्पतिवार की बारिश से खेत में नमी बढ़ गई है। नमी कम होने के बाद ही बुवाई शुरू कर पाएंगे।- बिजेंद्र, किसान
- यदि लगातार बारिश होती रही तो बुवाई में और देरी होगी। इससे फसल की समय-सारिणी प्रभावित हो सकती है। मौसम साफ होने का इंतजार है।- यासीन, किसान
----------------------
वर्जन
शनिवार को भी बारिश का अलर्ट है, इसलिए किसान मौसम का रुख देखकर ही खेती-किसानी का काम करें। अपनी कटी हुई या संग्रहीत फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखें।- डॉ. महेंद्र सिंह, उपकृषि निदेशक

फोटो 32 गांव म्यासुर में चकोरी के लिए तैयार किया गया खेत में बारिशके बाद आई नमी। संवाद

फोटो 32 गांव म्यासुर में चकोरी के लिए तैयार किया गया खेत में बारिशके बाद आई नमी। संवाद

फोटो 32 गांव म्यासुर में चकोरी के लिए तैयार किया गया खेत में बारिशके बाद आई नमी। संवाद

फोटो 32 गांव म्यासुर में चकोरी के लिए तैयार किया गया खेत में बारिशके बाद आई नमी। संवाद

फोटो 32 गांव म्यासुर में चकोरी के लिए तैयार किया गया खेत में बारिशके बाद आई नमी। संवाद

फोटो 32 गांव म्यासुर में चकोरी के लिए तैयार किया गया खेत में बारिशके बाद आई नमी। संवाद

फोटो 32 गांव म्यासुर में चकोरी के लिए तैयार किया गया खेत में बारिशके बाद आई नमी। संवाद

फोटो 32 गांव म्यासुर में चकोरी के लिए तैयार किया गया खेत में बारिशके बाद आई नमी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed