{"_id":"6ae4db1da00110df6107d7a6","slug":"no-bus-stand-built-villagers-left-helpless-regarding-bus-services-kasganj-news-c-175-1-kas1009-156393-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: नहीं बना स्टैंड... ग्रामीण बस के लिए हो रहे बेबस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: नहीं बना स्टैंड... ग्रामीण बस के लिए हो रहे बेबस
विज्ञापन
फोटो 40 - धीरज गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष व्यापार मंडल। स्रोत : संवाद
कासगंज/अमांपुर। अमांपुर कस्बे में बस स्टैंड के लिए भूमि चिह्नित होने के बाद भी स्टैंड का निर्माण नहीं हो पा रहा है। इससे लोगों को गंतव्य के लिए बस पकड़ने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मई 2025 में तहसील प्रशासन और रोडवेज विभाग के अधिकारियों ने सरसई वन के समीप बस स्टैंड के लिए जमीन का चयन किया था।
अमांपुर विधायक हरिओम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कस्बे में बस स्टैंड निर्माण की मांग की थी। मई 2025 में तहसील प्रशासन और रोडवेज विभाग के अधिकारियों ने सरसई वन के समीप बस स्टैंड के लिए जमीन का चयन किया था। गाटा संख्या 389 में 0.605 हेक्टेयर भूमि को उपयुक्त मानते हुए इसकी कीमत 89.54 लाख रुपये निर्धारित की गई थी।
चयन और निरीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इससे क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बेहतर होने के साथ यात्रियों को भी राहत मिलने की संभावना थी। हालांकि, एक वर्ष से अधिक बीतने के बाद भी परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। ऐसे में बसों के इंतजार के लिए व्यवस्थित स्थान नहीं होने से यात्रियों को सड़क किनारे खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
लोगों से बात
कस्बे में बस स्टैंड की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है। बसों का इंतजार करने के लिए यात्रियों को उचित स्थान नहीं मिल पाता है। बस स्टैंड बन जाने से लोगों को राहत मिलेगी और आवागमन आसान होगा। - धीरज गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष व्यापार मंडल
जमीन चिह्नित होने की जानकारी मिलने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि जल्द ही बस स्टैंड बन जाएगा। अभी तक निर्माण शुरू नहीं हुआ है। बस स्टैंड बनने से कस्बे के साथ आसपास के गांवों के लोगों को भी लाभ मिलेगा। - परंतप सोलंकी
-- -- -- -- -- -
बस स्टैंड के लिए भूमि का चिह्नांकन पूरा हो चुका है। अब राजस्व विभाग की ओर से डिपो को भूमि हस्तांतरित की जानी है। इस संबंध में शासन स्तर पर प्रक्रिया अभी लंबित है। विधानसभा चुनाव से पहले भूमि डिपो को उपलब्ध करा दी जाएगी। - हरिओम वर्मा, विधायक अमांपुर
वर्जन :
अमांपुर के सरसई वन में बस स्टैंड बनना प्रस्तावित है। इसके लिए मुख्यालय से कार्रवाई चल रही है। जमीन मिलने के बाद शासन स्तर से ट्रेडिंग प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद बस स्टैंड का निर्माण होगा। - नीरज कुमार, प्रभारी एआरएम