{"_id":"6ae4da4f35fa14eead0b844f","slug":"tree-falls-like-a-harbinger-of-death-young-man-killed-after-being-struck-kasganj-news-c-175-1-agr1054-156413-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: काल बनकर गिरा पेड़, चपेट में आने से युवक की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: काल बनकर गिरा पेड़, चपेट में आने से युवक की माैत
विज्ञापन
फोटो17मेरे पापा को ला दो: सहावर में पेड़ टूटकर गिरने से दबकर हुई युवक की मौत के बाद रोती बि
सहावर। एटा मार्ग पर शुक्रवार सुबह नहर के पास खितौली मोड़ पर एक पेड़ टूटकर गुजर रहे बाइक सवार युवक के ऊपर गिर गया जिसकी चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पेड़ के साथ हाईटेंशन लाइन भी टूटकर नीचे आ गई।
घटना के बाद परिजन और स्थानीय ग्रामीणों में गहरा आक्रोश फैल गया। उन्होंने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद मामला शांत हो सका।
अमांपुर के गांव खुशहालपुर निवासी भोले (30) पुत्र चिरंजी शुक्रवार सुबह अपनी बाइक से कबाड़े की फेरी लगाने के लिए निकले थे। जब वह सहावर की तरफ जा रहे थे तभी खितौली मोड़ के पास यह हादसा हुआ। पेड़ के नीचे दबने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
राहगीर एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद से युवक को पेड़ के नीचे से निकालकर आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
आक्रोशित परिजन ने लगाया जाम
मौत की खबर मिलते ही परिजन व ग्रामीण अस्पताल पहुंचे और अस्पताल से शव को वापस घटनास्थल (एटा मार्ग) पर ले आए। सड़क पर शव रखकर जाम लगाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों और परिजन का आरोप था कि पुलिस सूचना मिलने पर काफी देर से पहुंची। साथ ही उनका कहना था कि वन विभाग द्वारा पेड़ को पहले से आधा काटकर छोड़ दिया गया था। यदि समय रहते उसे हटा दिया जाता तो यह जानलेवा हादसा टल सकता था।
सूचना पाकर सहावर कोतवाली प्रभारी, अमांपुर कोतवाली प्रभारी और सहावर सीओ दुर्गेश कुमार मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खुला और यातायात सुचारु हो सका। पिता चिरौंजी ने बताया कि भोले पत्नी सीमा का बुरा हाल है। उसके तीन बच्चों में बड़ा बेटा शनि (11), बेटियां आशिकी (9) और तनु (8) हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन
पेड़ टूटने से दबकर युवक की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस को अस्पताल पर ही विधिक कार्रवाई करनी चाहिए थी। परिजन अस्पताल से शव को दोबारा घटनास्थल पर कैसे लेकर पहुंचे। इसकी जांच की जा रही है। - दुर्गेश कुमार मिश्रा, सीओ सहावर