{"_id":"6ae4df7d6ef00b3ca0055ae5","slug":"irrigation-associations-express-outrage-over-demands-kasganj-news-c-175-1-kas1009-156416-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: मांगों पर सिंचाई संघों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: मांगों पर सिंचाई संघों का फूटा गुस्सा
विज्ञापन
फोटो 26 - मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर पहुंचकर प्रदर्शन करते सिंचाई संघ के पदाधिकारी व कर्मचारी
कासगंज। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में कार्यरत सींचपाल, सींच पर्यवेक्षक और नलकूप चालकों की लंबित समस्याओं को लेकर सिंचाई संघ ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। शुक्रवार को कर्मचारियों ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों पर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और प्रमुख सचिव सिंचाई को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
सिंचाई संघ के अध्यक्ष सोनू सिंह ने कहा कि प्रदेश में 46 हजार से अधिक राजकीय नलकूप हैं जिनका संचालन मात्र छह हजार चालकों के कंधों पर है। एक-एक चालक से 10 से 20 नलकूपों का काम कराया जा रहा है।
संघ ने रिक्त पदों पर नई भर्ती करने, अतिरिक्त पद सृजित करने, 5 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके चालकों को 2,400 रुपये ग्रेड पे देने, पुरानी पेंशन बहाल करने तथा मोटरसाइकिल व अतिरिक्त कार्यभार भत्ता देने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान मंत्री अरविंद कुमार, संरक्षक रेशम सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष राजकुमार, जुगेंद्र सिंह और महोर सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष विजय कुमार की अध्यक्षता में दिए गए ज्ञापन में जिला मंत्री बृजेश कुमार, पूर्व अध्यक्ष जिलेदार रमेश चंद्र वर्मा, पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष महिपाल सिंह, रणजीत सिंह, सुंदरलाल, अजय कुमार, रामजीलाल, हरिश्चंद्र, विष्णु कुमार, हिमांशु आदि मौजूद रहे।