फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Pledge to improve health, education and nutrition

Kasganj News: स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण सुधार का लिया संकल्प

Thu, 12 Feb 2026 09:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
Pledge to improve health, education and nutrition
फोटो 39 अमांपुर में संपूर्णता अ​भियान में प्रदर्शनी का अवलोकन करते सीडीओ, वीरेंद्र सिंह। स्रोत:
कासगंज। नीति आयोग की ओर से चयनित आकांक्षी विकास खंड अमांपुर में संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्लॉक क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और स्वच्छता जैसे अहम बिंदुओं पर सुधार का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) वीरेंद्र सिंह और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बिजेंद्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. संदीप राजपूत ने बताया कि स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और पशुपालन सहित छह महत्वपूर्ण सूचकांकों के आधार पर ब्लॉक की रैंकिंग सुधारने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। खंड विकास अधिकारी मुकेश कुमार ने जानकारी दी कि यह अभियान 28 जनवरी से 14 अप्रैल तक चलेगा। सीडीओ वीरेंद्र सिंह ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। बाल विकास विभाग की ओर से कार्यक्रम के दौरान छोटे बच्चों का अन्नप्रासन्न कराया गया और गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा कर उन्हें पोषण के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

भाजपा जिला महामंत्री संजय सोलंकी और मंडल अध्यक्ष चित्तर सिंह ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत यादव, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद शोबान, सीडीपीओ राजीव चौधरी, एडीओ पंचायत रामनिवास वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजपाल सिंह, प्रधानाध्यापक सुनीता यादव और सचिव गिरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed