{"_id":"6a397820ac8edd2fb4093165","slug":"pledge-for-greenery-on-mahesh-navami-saplings-planted-at-krishnaleela-dham-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-149618-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: महेश नवमी पर हरियाली का संकल्प, कृष्णलीला धाम में रोपे गए पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: महेश नवमी पर हरियाली का संकल्प, कृष्णलीला धाम में रोपे गए पौधे
Mon, 22 Jun 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
फोटो 15 कासगंज में माहेश्वरी समाज के पदाधिकारी पौध रोपण कार्यक्रम के अतिथि को सम्मानित करते।
कासगंज। महेश नवमी महोत्सव के तहत माहेश्वरी समाज ने धार्मिक आयोजन को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए कृष्णलीला धाम में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। समाज के लोगों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया।
मुख्य अतिथि रवि प्रकाश दरगढ़ ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय असंतुलन को देखते हुए पौधरोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समय की आवश्यकता बन गया है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक पौधा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और बेहतर जीवन देने का माध्यम बन सकता है।
विशिष्ट अतिथि राजकुमार जाखेटिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। सामाजिक और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से पौधरोपण जैसे कार्यक्रम लोगों में जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों ने पौधों की सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया। पौधरोपण के बाद सभी ने हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसे विकसित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।
मुख्य व्यवस्थापक सुनील असावा ने सभी का आभार जताया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुनील काबरा, प्रबंधक उपेंद्र बदादा, मुंत्री नितिन मूदड़ा, गोपाल माहेश्वरी, संजीव पल्तानी, विनय राज पन्नू, कृष्ण मुरारी दरगढ़, ललित अजमेरा आदि मौजूद रहे।