{"_id":"6931d1578b0451ad6b00f2b9","slug":"petrol-pump-workers-were-beaten-up-at-gunpoint-and-robbed-of-rs-42000-kasganj-news-c-175-1-kas1001-140362-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: पेट्रोल पंप कर्मियों तमंचे के बल पर पिटाई कर लूटे 42 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: पेट्रोल पंप कर्मियों तमंचे के बल पर पिटाई कर लूटे 42 हजार
Thu, 04 Dec 2025 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर 5 नकाबपोश लुटेरों ने बुधवार रात मारपीट और लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने पंप पर मौजूद सेल्समैन की पिटाई कर लाॅकर से 42 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश कर्मियों की जेब की नकदी व मोबाइल भी लूट ले गए। पेट्रोल पंप के प्रबंधक की ओर से पटियाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। लूट की वारदात सीसीटीवी में कैद है।
पेट्रोल पंप के प्रबंधक चंदन कुमार ने बताया कि मां चिंतापूर्णि फिलिंग स्टेशन ग्राम श्रीनगला पर रात करीब पौने 11 बजे 5 लुटेरे पंप के ऑफिस में घुसे। उन्होंने सेल्समेन सुनील एवं राजीव की ओर तमंचा तान दिया और पिटाई की। दोनों के हाथ पैर भी बांध दिए। सेल्समेन से लॉकर की चाबी लेकर लॉकर खोला और 42 हजार रुपये लूट लिए। उन्होंने बताया कि बदमाश सुनील से 2200 रुपये की नकदी व राजीव से 3000 रुपये की नकदी व उनके मोबाइल भी लूट लिए। सीओ पटियाली संदीप वर्मा ने बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस लुटेरे की शिनाख्त करने में जुटी है। शीघ्र ही लुटेरों को गिरफ्तार करके घटना का खुलासा किया जाएगा।